मध्य प्रदेश

पहले खून के दिए फिर भूमि समाधि लेंगे सिहोरा वासीसिहोरा जिला के लिए आंदोलन की घोषणा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। सिहोरा को जिला बनाने के आंदोलन के क्रम में सिहोरा वासी एक बार फिर दीपावली पर खून के दीए जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद समिति के सदस्यों ने भूमि समाधि सत्याग्रह आंदोलन करने की भी घोषणा की है। समिति की रविवार को हुई बैठक में लिए इस निर्णय से सिहोरा एक बार फिर जिला आंदोलन के लिए उग्र होता दिखाई दे रहा है।
पहले खून के दिए फिर भूमि समाधि
लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति की रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 19 अक्टूबर को पुराने बस स्टैंड सिहोरा में खून के दिए जलाकर जिला की मांग को सरकार के समक्ष रखा जाएगा और 26 अक्टूबर को बाह नाला के बाजू में भू समाधि सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा। भूमि समाधि सत्याग्रह में सिहोरा वासी जमीन में गर्दन का गडकर समाधि लेंगे।
भूमि समाधि की होने लगी घोषणाएं –
भूमि समाधि के एक अलग ही प्रकार के आंदोलन के लिए सिहोरा वासी उत्साह से आगे आ रहे है। इस समय सोशल मीडिया पर “मैं भी लूंगा भूमि समाधि” टाइटल लिखकर अनेक उत्साही युवा बुजुर्ग भूमि समाधि लेने की घोषणाएं कर रहे है। आने वाले कुछ दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है । समिति की बैठक में समिति के अनिल जैन, कृष्ण कुमार कुररिया, आशीष तिवारी, विकास दुबे, संतोष पांडे, राजभान मिश्रा, रामजी शुक्ला, मनोज पटेल, जितेंद्र श्रीवास, संतोष वर्मा, संजय पाठक, नरेंद्र गर्ग, रमेश पाठक, नंदकुमार परोहा, राजेश कुररिया, विनय तिवारी, शिवशंकर गौतम, मानस तिवारी, अमित बक्शी सुशील जैन, मोहन सोंधिया सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button