मध्य प्रदेश
जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा द्वारा नागरिकों की समस्याओं का किया जा रहा है निराकरण

सिलवानी में आयोजित खण्ड स्तरीय जनसुनवाई
सिलवानी । मंगलवार को सिलवानी में आयोजित खण्ड स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया जा रहा है। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे, सहायक कलेक्टर कुलदीप पटेल, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित हैं। उल्लेखनीय है कि कई बार नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जिला मुख्यालय पर आना पड़ता है! नागरिकों की अपनी समस्याओं के समाधान हेतु परेशान ना होना पड़े, इसके लिए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा विकासखंडों में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।



