संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। सिलौड़ी पुलिस चौकी के अंतर्गत अतरसुमा गांव में सोमवार की सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शव खेत के पास मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, मृतक मुकेश चनपुरिया बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकला था, लेकिन रात में घर वापस नहीं लौटा। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास युवक का शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे और सिलौड़ी चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण ,एफएसएल टीम, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड के साथ किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक के पैर की उंगलियों में चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका गहराई है कि मुकेश की हत्या की गई है। परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।



