आध्यात्मिक दीपावली महोत्सव मनाया गया
सिलवानी । प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव परमात्मा अनुभूति भवन सिलवानी में आध्यात्मिक दीपावली महोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर परिषद सीएमओ ऋषिकांत यादव, रेंजर महेंद्र पलेचा, बीजेपी मंडल अध्यक्ष श्याम साहू एवं अजमेर सिंह यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया साथ ही माता लक्ष्मी जी का चैतन्य दरबार सजाया गया। राहतगढ़ सेवा केंद्र प्रभारी बीके नीलम दीदी ने कहा कि आज के दिन हम अपने आत्मा रूपी दीपक को जागृत करे और ज्ञान के प्रकाश को सारे संसार में फैलाए परमात्मा से सर्व शक्ति प्राप्त कर सम्पन्न बने वहीं सिलवानी सेवा केंद्र प्रभारी बीके मोहिनी दीदी ने सभी भाई बहनों को दीवाली ही शुभकामनाएं दी और दीवाली के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि प्रकाश सभी को अच्छा लगता है प्रकाश में हर चीज अपने सही रूप में दिखाई देती है अंधकार में ठोकर लगने या उसके विकृत रूप में दिखाई देने की भूल हो सकती है दीवाली प्रकाश का पर्व है लेकिन अपने भीतर प्रकाश का प्रतीक है बाहर का प्रकाश तो हम रोज देखते है लेकिन यह पर्व हमें अपने भीतर जगत के दर्शन करता है हमें आत्मा ज्ञान की रोशनी में काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार और आलस्य की अमावस्या को जलने ओर शुद्ध स्नेह, शांति संतोष, आत्मिक भाव, नम्रता की पूर्णमासी अर्थात पूर्णता के युग का आह्वान किया साथ ही बीके जीविका बहन ने राम आएंगे गीत पर सुंदर प्रस्तुति दी।



