मनरेगा अभियंता संघ हड़ताल समाप्त

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
भोपाल । पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की पहल पर मनरेगा अभियंता संघ के समन्वय से अभियंता संघ की हड़ताल समाप्त हुई। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि राज्य सरकार मनरेगा अभियंताओं की सेवा स्थिरता और भविष्य की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि यदि कोई संविदा कर्मचारी दीर्घकाल से सेवा दे रहा है, तो उसकी सेवा अवधि को मान्यता दी जानी चाहिए। मंत्री पटेल ने कहा कि अभियंताओं के कार्यकाल का अभिलेखन कर उसे वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट के रूप में स्वीकार करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं. मनरेगा अभियंताओं को टीएस अधिकार दिए जाने पर भी निर्णय शीघ्र होगा। मंत्री पटेल ने ‘मनरेगा अभियंता संघ, मध्यप्रदेश’ द्वारा रविन्द्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में मनरेगा अभियंताओं की हड़ताल से विकास कार्यों में देरी न हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी संवेदनशीलता से कार्य करें।



