बेरखेड़ी में कुपोषण मुक्ति हेतु ग्राम चौपाल का आयोजन

सिलवानी। कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार आज सेक्टर बीकलपुर अंतर्गत ग्राम बैरखेड़ी में कुपोषण मुक्त ग्राम बनाने के उद्देश्य से ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
ग्राम चौपाल में ग्राम के कुपोषित बच्चों, उनके माता-पिता, ग्राम सरपंच कैलाश आदिवासी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से बी.सी.एम. इंदर कुशवाहा, महिला एवं बाल विकास विभाग से परियोजना अधिकारी आविदा वी., सेक्टर पर्यवेक्षक सुरक्षा विश्वकर्मा एवं सरिता रघुवंशी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
चौपाल में कुपोषण समाप्त करने के उपायों पर ग्रामवासियों से विस्तृत चर्चा की गई। अति कुपोषित बच्चों के माता-पिता को बच्चों को पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान चार कुपोषित बच्चों को फूड किट का वितरण भी किया गया।
ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामवासियों में पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया तथा सभी से कुपोषण मुक्त ग्राम बनाने में सहयोग की अपील की गई।



