एसडीओपी पर आरती में हस्तक्षेप का आरोप, हिन्दू समाज ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

एसडीओपी हटाओ सिलवानी बचाओ के नारे उग्र आंदोलन की चेतावनी
सिलवानी। शनिवार को हिन्दू उत्सव समिति के बैनर तले सकल हिन्दू समाज ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित ज्ञापन तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार सुधीर शुक्ला को सौंपते हुए एसडीओपी अनिल मौर्य को तत्काल सिलवानी से हटाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और एसडीओपी हटाओ सिलवानी बचाओ तथा एसडीओपी की तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए गए।
हिन्दू समाज ने आरोप लगाया कि एसडीओपी अनिल मौर्य द्वारा श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर बजरंग चौराहा एवं शनिदेव मंदिर में प्रतिदिन होने वाली सुबह शाम की आरती में अनावश्यक हस्तक्षेप किया जा रहा है। समाज का कहना है कि शुक्रवार 5 दिसंबर की रात आरती के दौरान एसडीओपी मंदिर पहुँचकर आरती रुकवाने और दोनों मंदिरों की आरती एक ही समय करने के निर्देश देने के साथ पुजारी से अभद्र व्यवहार किया। समाज ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पूर्व भी धार्मिक आयोजनों और चल समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता तथा झूठे प्रकरण दर्ज करने जैसी घटनाएँ हुई हैं। इन घटनाओं से हिन्दू समाज में रोष व्याप्त है।ज्ञापन में हिंदू समाज ने प्रशासन से मांग की गई है कि एसडीओपी अनिल मौर्य को तत्काल सिलवानी से हटाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो सकल हिन्दू समाज उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सोपने वालों में नगर खेड़ापति संजय शास्त्री, शनि मंदिर पुजारी सुमित जोशी, बजरंग चौराहा मंदिर समिति अध्यक्ष नारायण यादव,
हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष राजीव सोनी, महेश नामदेव, रज्जन सोनी, गजेंद्र गुप्ता,
शिवकुमार रघुवंशी, नर्मदा कुशवाहा, नर्मदा यादव, गोलू सोनी, सुशील सोनी, मुकेश साहू, मन्नु राजपूत, रवि गुप्ता, हरदयाल मेहरा, राघवेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।



