क्राइम

चोरी गये लाखो के जेवरात बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सिलवानी । पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे, एवं एसडीओपी सिलवानी अनिल मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुल्तागनंज श्याम सिंह राजपूत एवं उनके सहकर्मियो द्वारा लगातार प्रयास कर नकवजनी के एक प्रकरण में लाखो रूपये के जेबरात जप्त कर दो नकवजनो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 25 अप्रैल 25 को फरियादी योगेन्द्र सिंह राजपूत पिता कल्याण सिंह राजपूत निवासी कस्बा सुल्तानगंज ने रिपोर्ट की थी की वह घर का ताला लगाकर 22 अप्रैल 25 को शिक्षा प्रशिक्षण में वाहर गया था घर आने पर देखा तो घर के ताले टुटे हुये थे लोहे के पलग पेटी में बेग में रखे सामान बिखरे पड़े थे सूचना पर पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर लगाकर उक्त नकवजनी को बरामद करने के पूरे मनोयोग से प्रयास किये परिणाम स्वरूप सफलता मिली।
थाना सुल्तानगंज के अपराध क्रमांक 71/25 धारा 305, 331(3) बीएनएस में पंजीबध्द प्रकरण में पुलिस ने दिनांक 6 दिसंबर 25 को मुखबिर की सूचना के आधार पर 2 संदिग्ध बदमाश नकवजन पैतान पिता जय सिंह पारदी उम्र 24 साल निवासी ग्राम खामखेडा थाना त्योदा जिला विदिशा एवं दीपेन्द्र पिता उदय पाल पारदी उम्र 20 साल निवासी ग्राम झिरिया थाना त्योदा जिला विदिशा को पकडकर विस्तृत पूछताछ की जो आरोपी गणो को घटना दिनांक पर घटना स्थल के आसपास होना पाया था विस्तृत पूछताछ पर आरोपीयो से सोने की चार चूढिया, एक हार, एक अंगूटी एवं कान के सोने के जेबरात कीमती करीब 4 लाख बरामद किये है। आरोपीगण पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति की है और अभिरक्षा में लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
आरोपियों से सोने की चार चूढिया, एक हार, एक अंगूटी एवं कान के सोने के जेबरात कीमती करीब 4 लाख बरामद किए गए।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी श्याम सिंह राजपूत, सउनि अमृत लाल, प्र. आर. सुरेश, प्र.आर. कल्याण सिंह, आर. आकाश, आर. गजेन्द्र, आर. मनोज, महिला आर. राजश्री राय की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button