मध्य प्रदेश

चैनपुर में RSS शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन 6 जनवरी को

100 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बैठक संपन्न
सिलवानी। ग्राम चैनपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चैनपुर में 6 जनवरी को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसे संघ के शताब्दी वर्ष के रूप में भी मनाया जा रहा है।
हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को चैनपुर में एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि “आज हिंदू समाज स्वाभिमान के साथ नई करवट ले रहा है और अपनी पहचान को पुनः स्थापित कर रहा है।”
उन्होंने बताया कि आगामी सम्मेलन समाज में जनजागरण का माध्यम बनेंगे और सामाजिक एकता को नई दिशा देंगे।
सम्मेलन के प्रमुख उद्देश्य
राजेंद्र सिंह ने बताया कि शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इन सम्मेलनों के माध्यम से समाज में विभिन्न बिंदुओं पर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। प्रमुख उद्देश्य निम्न हैं—
पर्यावरण संरक्षण
प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का न्यूनतम उपयोग
कुटुंब प्रबोधन — परिवार का साथ बैठकर भोजन एवं विचार-विमर्श
समरसता और जाति-पांत भेदभाव का अंत
हिंदू एकता का सुदृढ़ीकरण
स्वदेशी के उपयोग को बढ़ावा
नागरिक कर्तव्य एवं स्वच्छता का संदेश
सातों बस्तियों में एक ही समय पर होंगे सम्मेलन
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चैनपुर मंडल की प्रमुख सातों बस्तियों में 6 जनवरी को एक ही दिन और एक ही समय पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में यह आयोजन मंडल स्तर पर होंगे।
सम्मेलनों से पूर्व विभिन्न तैयारी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उपस्थित
तैयारी बैठक में मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, प्राचार्य वीरेंद्र सिंह यादव, होटीलाल, सुखदेव सिंह (उप सरपंच), भगवानदास, रामकृष्ण इमने, रविंद्र यादव, सोनू मेहरा, हाकम सिंह, पल्लवी मेहरा, राजेश ठाकुर, राहुल उइके सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button