प्रदेश के 5 लाख पेंशनर्स को पर्याप्त लाभ से वंचित रखा जा रहा है

हमें लड़ना होगा धारा 49 के खिलाफ, संघर्ष के लिए उठ खड़े हो
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मप्र प्रोगेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में जिले भर से दर्जनों की संख्या में आए सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों का समागम हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह तोमर, विशेष अतिथि नपाध्यक्ष संदीप लोधी एवं हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह तोमर एवं अध्यक्षता एशोसिएशन जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा द्वारा की गई।
कार्यक्रम में सभी पेंशनर्स का शाल श्रीफल, पुष्पमालाओं से अभिवादन एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णकुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पदाधिकारी महेन्द्रपाल सिंह यादव, मंशाराम पंथी, घासीराम राज, अब्दुल हफीज अली, बीएल गौर, राजेंद्र शिल्पकार, एसएस ठाकुर, हरिसिंह ठाकुर, जेपी शर्मा , विनोद चौबे, रविशंकर पंथी इत्यादि के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री रोशनआरा गैरतगंज, इब्राहीम खान सिलवानी, रामसिंह राजपूत सिलवानी, परसराम रायसेन, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र सिंह तोमर, शिक्षाविद प्रो.दीपक कटारे , प्रेमनारायण सिंह राजपूत गौहरगंज, किशोर कुमार बरेली इत्यादि ने पेंशनर्स एसोसिएशन की गतिविधियां के साथ अपने अधिकारों के लिए प्रांत व्यापी संघर्ष किए जाने का आव्हान करते हुए सरकार से धारा 49 के खत्म करने की मांग के साथ पेंशनर्स के हितों के लिए काम करने की आवश्यकता पर बल देते हुए सक्रीय जीवन निरोग जीवन बताया।
सरकार द्वारा मंहगाई भत्ता बढ़ाने एवं अन्य सुविधाओं को तत्काल लागू किए जाने और वर्तमान कर्मचारियों के हितों के मद्देनजर पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने ओर अपनी लंबित मांगों को स्वीकृत करने की मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से करते हुए कहा, जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आप कटिबद्ध है तो सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं की ओर भी ध्यान देकर उनका यथाशीघ्र निराकरण करें ताकि परेशान पेंशनर्स को राहत मिल सके।
विशिष्टअतिथि नपाध्यक्ष संदीप लोधी ने पेंशनर्स की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का वचन दिया। वहीं मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह तोमर ने उपस्थित पेंशनर्स को अस्वस्थ किया कि आपकी लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं विधायक की जहां जरूरत होगी उसका भी यकीन दिलाते हैं की तन मन धन से सहयोग करेंगे और विधानसभा में अगर बात रखने की जरूरत पड़ी वही भी रखेंगे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद प्रो. दीपक कटारे एवं आभार प्रदर्शन तहसील अध्यक्ष कृष्णकुमार शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रायसेन जिला मुख्यालय पर पेंशनर्स एसोसिएशन भवन का निर्माण किए जाने की घोषणा के साथ बताया गया, इसके लिए अभी करीब एक लाख एकत्रित हो गए हैं और भविष्य में जिले भर से राशि एकत्रित किए जाने का अभियान शुरू किया जा है।
ताकि इस सर्वसुलभ भवन में जिले भर के पेंशनर्स के विश्राम की व्यवस्था सहित उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए एक समस्या निदान केंद्र भी स्थापित किया जा सके।



