मध्य प्रदेश

बच्चो के भोजन में मांस का टुकड़ा निकलने के मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की सेवाएं समाप्त, सुपरवाइजर निलंबित,

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तरन्नुम खान और सहायिका सुषमा यादव की सेवाएं समाप्त, सुपरवाइजर सुनीता रजक निलंबित
रायसेन । शहर की आंगनवाड़ी क्रमांक 1 में मंगलवार की सुबह बच्चों को परोसे जानी वाली आलू टमाटर की सब्जी में मांस का टुकड़ा निकलने का मामले की खबर मृगांचल एक्सप्रेस ने प्रमुखता से प्रसारित की गई थी। रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच एसडीएम एलके खरे भेजकर कराई । जांच में मामला सही निकला।
रायसेन शहर के वार्ड नंबर 3 स्थित मदईपुरा में संचालित आंगनवाड़ी क्रमांक 1 में मंगलवार की सुबह बच्चों को परोसे जानी वाली आलू टमाटर की सब्जी में मांस का टुकड़ा निकलने वाले मामले की जांच पूरी हो गई है, जिसमें उक्त मामला सही पाया गया है। इस आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तरन्नुम खान और सहायिका सुषमा यादव की सेवाएं समाप्त कर दी गई है, जबकि सुपरवाइजर सुनीता रजक को निलंबित कर दिया गया है।
जिला महिला बाल विकास अधिकारी रायसेन बुधवार दीपक संकत ने बताया कि कलेक्टर के आदेश पर पूरे कार्यकर्ता मामले की गंभीरता से जांच कराई गई थी, जिसमें उक्त मांस का टुकड़ा सब्जी में निकलना पाया गया है।

Related Articles

Back to top button