मध्य प्रदेशराजनीति
डॉ. प्रशांत राय को भाजपा जिला मंत्री बनाने पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर मनाई खुशियां

रिपोर्टर सतीश चौरसिया
उमरियापान। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी में सिलौंडी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत राय को जिला मंत्री बनाने से पूरे सिलौंडी क्षेत्र में खुशी की लहर है।
अनुसूचित जाति मंडल के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बागरी ने गरीबों को मिष्ठान वितरित कर खुशियां मनाई।
डॉक्टर प्रशांत राय ने अपने साथियों के साथ मां वीरासन देवी मंदिर का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान सहकारिता प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक अनिल पांडे, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मोती हल्दकार, गणेश राय सहित कार्यकताओं की उपस्थिति रही।



