क्राइममध्य प्रदेश
रिटायर शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
अजबधाम। दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र अंर्तगत अजबधाम चौकी के झामर गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर मृतक संतोष मिश्रा उम्र 64 साल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्यवाही की। मौके पर अजब धाम चौकी प्रभारी रघुबीर सिंह सहित पुलिस स्टाफ ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



