मध्य प्रदेश

शासकीय महाविद्यालय में एड्स जागरूकता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता

छात्राओं ने कला के माध्यम से दिए सुरक्षित जीवन के संदेश
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में एड्स जागरूकता सप्ताह के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रभारी प्राचार्य डॉ दीपिका जैन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिलाषा चौरसिया मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य एचआईवी/एड्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और छात्राओं में जागरूकता बढ़ाना ।
महाविद्यालय प्रांगण में छात्राओं ने विभिन्न रंगों और आकृतियों के माध्यम से एड्स से बचाव, सुरक्षित जीवन शैली, जागरूक समाज और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संदेश दिए।
जिसमें विधि चौरसिया बीएससी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय वर्ष एवं मोनिका लोधी बीएससी तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। जबकि द्वितीय स्थान पर प्रियंका साहू बीएससी चतुर्थ वर्ष एवं वर्षा मेहरा बीएससी तृतीय वर्ष और तृतीय स्थान पर शालिनी बर्मन बीएससी चतुर्थ वर्ष एवं पिंकी मेहरा बीएससी द्वितीय वर्ष रहीं । सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपिका जैन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिलाषा चौरसिया ने प्रतिभागियों छात्राओं ने जागरूकता बढ़ाने व रंगोली के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी संदेश देने को एक सराहनीय पहल बताया।

Related Articles

Back to top button