अंकुर गर्ग हुए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा जनपद के अंतर्गत ग्राम बिछिया निवासी स्वर्गीय विनोद गर्ग के होनहार सुपुत्र अंकुर गर्ग को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में सर्वोच्च योगदान के लिए आज दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुरस्कृत किया गया । वे वर्तमान इसरो में पदस्थ है और देश का विज्ञान के क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके ग्राम बिछिया का नाम रोशन हुआ बल्कि पूरे कटनी जिले के लिए ये गौरव की बात है,पूरे ग्राम बिछिया में हर्ष का माहौल व्याप्त है सभी ग्रामवासी द्वारा उनके परिवारजनों को बधाई दी । ढीमरखेड़ा जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, सरपंच संजय दाहिया, उपसरपंच विराट पाण्डेय, सचिव अंकित पांडे, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक बीआर गर्ग, सुरेश गर्ग, सत्यनारायण पांडे, राजकुमार पाण्डेय, मोहन पांडे, अनिरुद्ध पाण्डेय, प्रमोद गर्ग, हीरालाल रजक, रामप्रसाद पटेल सहित ग्रामीणों ने हर्ष प्रकट किया।



