मध्य प्रदेश

बड़वारा विधानसभा में विशाल हिंदू सम्मेलन एवं संगीतमय सुंदरकांड गुरुवार को

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | बड़वारा विधानसभा में विशाल हिन्दू सम्मेलन व संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन गुरुवार को शारदा माडल हायर सेकंडरी स्कूल में सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होगा। यह आयोजन क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन, हिंदू सम्मेलन तथा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम में क्षेत्र में निवासरत जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी सहित समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं से शामिल होने की अपील की है। यह आयोजन संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करना है। आयोजकों द्वारा समस्त अतिथियों के लिए भोजन व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
भाजपा नेता योगेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने की सभी तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल हैं।

Related Articles

Back to top button