हरदी कुटी आश्रम में दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान के समीप स्थित हरदी कुटी आश्रम में दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ किया जा रहा है। यज्ञ में आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनें पहुंचकर यज्ञ वेदी की परिक्रमा कर धर्म लाभ अर्जित कर रही हैं।
संत श्री कौशिल्या महाराज के सानिध्य में आयोजित इस महायज्ञ में यज्ञाचार्य पंडित ज्ञानजी महाराज (पौड़ी कला) द्वारा वैदिक विधि-विधान से मंत्रोच्चार कर श्रीराम महायज्ञ कराया जा रहा है। वैदिक मंत्रों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा है।
प्रतिदिन प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता है। महिलाएं, पुरूष यज्ञ वेदी की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि कामना कर रही हैं।
दस दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में भजन-कीर्तन चल रहे है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

