रमजान शरीफ का चांद नजर आते ही शहर की 17 मस्जिदों में होगा तरावीह का दौर शुरू

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पवित्र माह रमजान शरीफ का आज चांद नजर आते ही शहर की 17 मस्जिदों सहित ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में पूरे माह तरावीह का दौर शुरू हो जाएगा जिसमें हाफिजे कुरआन मौखिक रूप से इशां की नमाज के बाद 20 रकात तरावीह में कुरआन पढ़कर सुनाएंगे जिसे मुकतदी नमाज की हालत में सुनेंगे।
शहर की दो मस्जिदों में 7 दिन,तीन मस्जिदों में 10 दिन की तरतीब रखी गई है।सात दिन में मक्का मस्जिद बालाई टेकरी पर हाफिज साजिद खान, मदीना मस्जिद पठान वाली हाफिज फरहान खां और हाफिज अ. समद।
वही 10 दिन मैं मस्जिद नीम वाली हाफिज अजहर खान, मस्जिद अमीर दाद खां हाफिज दानिश खान, और मस्जिद बिलाल मौलाना हाफिज फराज खां, मोहम्मदी मस्जिद 23 दिन में हाफिज हिफजुर्रहमान खां व हाफिज हुजैफा खां, 25 दिन में मस्जिद जकरिया हाफिज मामून खान, 26 दिन में मस्जिद अक्सा हाफिज अबूजर खान, मस्जिद रहमानी बंगले वाली मुकरबा में हाफिज अकील खान, 27 दिवस में जामा मस्जिद में मौलाना हाफिज एहतेशाम खां, मरकज में हाफिज मौलाना सामिद खां नदवी, मस्जिद नूर हिदायतपुर में मौलाना हाफिज जुनैद खान, मलंग शाह वाली मस्जिद में हाफिज उमर खान, मस्जिद कुरेशियान मंडी मौलाना हाफिज गय्यूर खान, मस्जिद पीराशाह हाफिज मुबाश्शिर खान, शाही मस्जिद हाफिज मुशर्रफ खां, और पुख्ता फाटक वाली मस्जिद में हाफिज समीर खान तरावीह अदा कराएंगे।
इसके अलावा कई घरों में भी महिलाओं की बा जमात तरावीह का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
जहां रात के समय रोजा रखने वालों को उठाने के लिए सहरई के समय जगाने वाले विभिन्न मोहल्ले में गश्त शुरू करेंगे। वही विभिन्न इलाकों में रोजा अफतार के कार्यक्रम भी पूरे माह आयोजित होंगे। पवित्र माह रमजान को लेकर मस्जिदों की साफ सफाई पुताई आदि व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं वही रोजा खोलने का समय बताने के लिए तेज आवाज वाला पटाखा चलाने की व्यवस्थाएं भी पूरी हैं।
रमजान माह में अफ्तारी फल फ्रूट और विभिन्न सामग्रियों की दुकानें अभी से सज गई हैं।
मुस्लिम त्योहार कमेटी ने शांति समिति की बैठक में पूरा कार्यक्रम प्रस्तुत कर मस्जिदों के आसपास रास्तों पर प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था आदि इंतेजामत के लिए कहा था जिस पर अधिकारियों द्वारा संबंधितों को निर्देश जारी किए गए हैं।



