भगवान शिव के भक्तों को मिलता है केवल प्रसाद नहीं, महाप्रसाद : श्री कृष्ण शास्त्री
ग्राम पठा पोड़ी में शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
सिलवानी। सिलवानी अंचल के ग्राम पठा पोड़ी में आयोजित शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथा स्थल पर प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण कर रहे हैं।
तीर्थस्थल वृंदावन धाम से पधारे धर्म पथिक पूज्य शैलेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज द्वारा शिव महापुराण की कथा का भावपूर्ण एवं सारगर्भित वाचन किया जा रहा है। कथा के दौरान उन्होंने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि “भगवान शिव अपने भक्तों को केवल प्रसाद ही नहीं, बल्कि महाप्रसाद प्रदान करते हैं। जो श्रद्धा और विश्वास के साथ शिव भक्ति करता है, उसके जीवन के समस्त कष्ट स्वतः दूर हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि शिवपुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है। भगवान शिव सरलता, करुणा और कल्याण के प्रतीक हैं। उनकी आराधना से व्यक्ति को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति होती है।
चतुर्थ दिवस की कथा में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने देवों के देव महादेव की कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया तथा कथा व्यास को साल एवं श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू भाजपा जिला मंत्री संदीप शर्मा पप्पू ठाकुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुनीत समैया भाजपा युवा नेता मयंक रघुवंशी राजीव रघुवंशी राजू भैया राजेश राय
सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आज के शिवपुराण की कथा में भगवान शिव के विवाह कि कथा वाचन किया जायेगा।

