मध्य प्रदेशराजनीति

गैस और पेट्रोल की समस्या को लेकर कांग्रेस ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन

बेगमगंज । ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस, पेट्रोल की समस्या और मेहंगाई को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक निवास से पैदल मार्च करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे जहां पर विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार प्रमोद कुमार उईके को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज संपूर्ण देश में पेट्रोल डीजल सहित रसोई गैस की बढ़ती किल्लतों के चलते आमजन त्रस्त हो गया है साथ में रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं में भी लगातार वृद्धि से आमजन महंगाई के बोझ तले दब रहा है। खरीफ की फसलों की कटाई तथा कृषि कार्य जोरों पर है जिससे किसानों को पर्याप्त डीजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है साथ ही बिजली की दरों में वृद्धि के कारण आमजन पर चोगुना बोझ पड़ रहा है।
आमजन के इस प्रमुख समस्या व संकट की घड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इस ज्ञापन के माध्यम से मांग करती है कि पेट्रोल डीजल तथा गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता मुहिया कराई जाए। साथ ही बिजली की दरों में भी भारी बढ़ोतरी की गई है उसे तत्काल वापस कराया जाए। अन्यथा आमजन इस संकट के विरोध में कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी जिम्मेदार प्रशासन होगा।
ज्ञापन देने वालों में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह तोमर, ग्रामीण अध्यक्ष जाहर सिंह लोधी, प्रताप सिंह जाट, विजय पहलवान, प्रकाश पटेल, राजकुमार शुक्ला, माधव सिंह सोलंकी, अवधेश पटेल, नासिर नबाब, सगीर अली, साकिर मंसूरी, जफर शाह, किशोर तिवारी, पीडी नेमा, रिहान खान, राकेश श्रीवास, सौरभ शर्मा, नीरज यादव, सोनू राय, सैतान साहू, आदित्य पटेल, गोकुल साहू, मुजाहिद अहमद, प्रदीप कारोलिया, शिव सेन, आयुष्मान पठ्या, बासु समैया, हेमंत गौर, हर्ष गुप्ता आदि सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button