धार्मिक

हनुमान जन्मोत्सव पर ब्यौहार मुहल्ला में अखंड रामायण पाठ से गूंजा माहौल, विशाल भंडारा का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर के ब्यौहार मुहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का आयोजन सरपंच अटल ब्यौहार, राजेश ब्यौहार, रामजी ब्यौहार, आदित्य ब्यौहार एवं ऋषभ ब्यौहार के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अखंड रामायण पाठ से हुई, जिसमें पूरे वातावरण में भक्ति रस की धारा प्रवाहित होती रही। रामायण पाठ के दौरान श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के गुणगान में लीन रहे । इसके पश्चात विधि-विधान से हवन पूजन किया गया, जिसमें नगर के वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा शामिल हुए।
धार्मिक अनुष्ठानों के बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया गया । आयोजक सरपंच अटल ब्यौहार ने कन्याओं का सम्मान किया ।
कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

Related Articles

Back to top button