माय भारत बजट क्वेस्ट के अंतिम चरण के लिए कटनी के विकास यादव का चयन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे बजट पर सीधा संवाद
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के अंतिम चरण (Final Round) के लिए कटनी के प्रतिभावान युवा विकास यादव का चयन हो गया है। देशभर के 12 लाख से अधिक प्रतिभागियों में से चुनिंदा फाइनलिस्ट्स में शामिल होने पर विकास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद का गौरवपूर्ण अवसर मिलेगा।
यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम 12 और 13 अप्रैल 2026 को भोपाल में आयोजित होगा, जिसमें चयनित युवा Union Budget 2026 पर अपने विचार, सुझाव और विजन साझा करेंगे । MY Bharat प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस क्विज़-आधारित मल्टी-स्टेज प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को बजट की समझ बढ़ाना और विकसित भारत @2047 के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
विकास यादव ने पिछले चरणों में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा, गहरी समझ और बेहतरीन प्रदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की। यह चयन न केवल विकास के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि कटनी एवं मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है । यह दर्शाता है कि युवा शक्ति अब सीधे राष्ट्रीय नीति-निर्माण में अपनी आवाज़ बुलंद कर रही है । विकास यादव ने कहा कि यह अवसर मेरे लिए सम्मानजनक है। में बजट पर युवाओं के दृष्टिकोण को प्रधानमंत्री जी तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करूंगा।



