मध्य प्रदेश

अक्षय तृतीया पर जबलपुर में चौरसिया समाज का महासम्मेलन

19 अप्रैल को होगा विराट परिचय सम्मेलन
रिपोर्टर :सतीश चौरसिया
उमरियापान। महाकौशल चौरसिया संघ एवं महिला मंडल के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 19 अप्रैल को चौरसिया मंगल भवन गायत्री मंदिर के पास, मनमोहन नगर , जबलपुर में महासम्मेलन एवं विराट परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के तहत आज शांति नगर, गोहलपुर, समदड़िया अभिनव एवं दमोह नाका क्षेत्रों में आमंत्रण पत्र वितरित किए गए।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया ।
आयोजकों के अनुसार, इस विराट परिचय सम्मेलन में समाज के युवक-युवतियों के परिचय के साथ-साथ 5 से अधिक विवाह भी संपन्न कराए जाएंगे, जिससे कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह और भी बढ़ गया है। जैसे-जैसे सम्मेलन की जानकारी समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रही है, वैसे-वैसे लोगों की सहभागिता भी बढ़ती जा रही है।
महाकौशल चौरसिया संघ एवं महिला मंडल ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button