एमपी बोर्ड परीक्षा में सीएफआई मॉडल स्कूल उमरियापान के छात्रों ने लहराया परचम, देव दीक्षित बने टॉपर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की कक्षा 10वीं परीक्षा में नगर के प्रतिष्ठित सीएफआई मॉडल स्कूल, उमरियापान के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है । विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष उत्कृष्ट रहा, जिससे पूरे नगर में खुशी का माहौल है।
देव दीक्षित ने किया टॉप
विद्यालय द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार, देव दीक्षित ने 500 में से 473 अंक (94.6%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आस्तिक उपाध्याय 470 अंक (94%) के साथ द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि श्वेता मिश्रा ने 466 अंक (93.2%) प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अन्य छात्रों ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । इनमें सोम्या चौरसिया (91.8%), जयश्री नामदेव (91.4%), पायल चक्रवर्ती (91.2%) एवं राजेंद्र चक्रवर्ती (91%) प्रमुख रूप से शामिल हैं ।
प्राचार्य ने दी बधाई
इस अवसर पर सीएफ आई मॉडल विद्यालय की प्राचार्य अंजली जैकप ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया ।
परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई । नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।



