क्राइम

गढ़ी मोहल्ला में अवैध सागौन जप्त, आरोपी फरार

सिलवानी। वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गढ़ी मोहल्ला क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर सागौन की लकड़ी जप्त की है। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र पश्चिम सिलवानी के वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार पालेचा ने वन अमले के साथ मुखबिर की सूचना पर समीम खां पिता मुन्ना खां के घर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से 16 नग सागौन वनोपज, लगभग 0.133 घनमीटर लकड़ी जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये आंकी गई है।वन विभाग ने इस मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 46341/13 दिनांक 22 अप्रैल 2026 दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए वन अमले द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। विभाग का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई में वनपाल गोवर्धनदास जाटव, कार्यवाहक वनपाल अखिलेश कुमार रजक, वनरक्षक पुरूषोत्तम रजक, अजय राठौर, प्रेमनारायण रजक, धमेन्द्र लोधी सहित संतोष तिवारी और सहयोगी दल की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button