खड़े हाईव से टकराई बाइक, युवक की घटना स्थल पर मौत, सिर में आई थी गम्भीर चोट
टोल प्लाजा मझगवा रोड की घटना
पुलिस ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा मझगवां थाना क्षेत्र की घटना। गनियारी निवासी 25 वर्षीय युवक के सिर में अधिक चोट लगने से घटना स्थल पर ही तोड़ा दम।
मझगवा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित पिता नरेश लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी गनियारी मनियारी छनगवा शाम 7 बजे के लगभग मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एनपी 0307 से घर वापिस लौट रहा था कि ब्रमदाना टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से जा टकराया, रात्रि के अन्धेरे में जब ये हादसा हुआ कुछ ही पल में युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगते ही मझगवा बीट प्रभारी एसआई एके उएके के साथ स्टाप ने युवक के शव का पंचनामा की कार्यवाही करते हुये जाँच पड़ताल शुरु करते हुये युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये मर्चुरी भेज दिया गया । स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताई रोजना की समस्या- सिहोरा रोड़ पर जब भी ट्रक खराब होतें है तो वो ट्रक डायवर साइट पर भी नहीं करते और दो दो दिनों तक रोड़ पर खड़ा करके रखते हैं, जिससे रात हो या दिन के समय सामने की लाइट से चकाचौंध लगने के कारण टू व्हीलर वाले खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ जातें और इस प्रकार के इस मझगवां रोड़ पर बहुत हादसे हो चुकें है। लेकिन न तो ट्रक वाले सुधरे और न ही शासन प्रशासन इस ओर ध्यान आकर्षित करता है। यदि यही स्थिति इस रोड़ पर बनी रहीं तो आने वाले समय में मझगवां क्षेत्र की जनता को मजबूरन इस रोड़ पर ट्रक चलने से रोकना पड़ेगा,
जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
क्योंकि ट्रक वालों की लापरवाही से आए दिन लोगों की जाने जा रहीं हैं, धूल डस्ट उड़ाई जा रहीं हैं । इस क्षेत्र के नागरिको अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है ।



