मिट्टी के वर्तन/सकोर वृक्षों पर लगाकर जागरूकता अभियान चलाया

सिलवानी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायसेन अनिल कुमार सुहाने के मार्गदर्शन में, तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा पक्षियों को गर्मी से बचाव करने एवं पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए मिट्टी के वर्तन/सकोर वृक्षों पर लगाये जाने संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में न्यायाधीश सुनीता पचौरिया द्वारा उपस्थित अधिवक्तओं पक्षकारों व न्यायालयीन कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंच-ज अभियान अंतर्गत पक्षियों के पानी पीने के लिए मिट्टी के सकोरे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया गया। साथ ही बताया गया कि पक्षियों के लिए पानी के सकोरे लगाना एक सरल लेकिन प्रभावी तरीका है। जिससे पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। यह न केवल पक्षियों को प्यास बुझाने में मदद करता है, बल्कि जैव विविधता को बढ़ावा देता है, और पक्षियों के संरक्षण में मदद करता है। गर्मी के मौसम में, पक्षियों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है, खासकर जब प्राकृतिक जल स्रोत सूख जाते हैं. पानी के सकोर पक्षियों को प्यास बुझाने में मदद करता है, जिससे उनकी मृत्यु दर कम होती है। आप घर, ऑफिस की बालकनी छत या बगीचे में मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रख सकते है।कार्यक्रम में अभिभाषक संघ जी.एस. रघुवंशी, अधिवक्ता आलोक श्रीवास्तव, मनोज त्रिवेदी, संदीप जैन, दीपेश समैया साहित न्यायालय कर्मचारीगण व पक्षकार उपस्थित रहे ।



