मध्य प्रदेश

पीएम श्री विद्यालय में छात्राओं का हुआ सम्मान

सिलवानी। नगर के पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिलवानी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं (कक्षा 10वीं एवं 12वीं) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी हर्षल चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी रुपेश ठाकुर भी मौजूद रहे।मुख्य अतिथि चौधरी ने अपने संबोधन में छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने छात्राओं को निरंतर परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत का परिणाम ही आज उनकी सफलता के रूप में सामने आया है।कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि जब विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सामूहिक रूप से सराहा और पुरस्कृत किया जाता है, तो इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आगे बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं।विकासखंड शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र ठाकुर ने छात्राओं की सफलता के लिए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की तथा विद्यालय के सुचारु संचालन हेतु प्रभारी प्राचार्य सोनल नामदेव को भी शुभकामनाएं दीं।इस सम्मान समारोह में कुल 54 छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button