मध्य प्रदेश

बाइक को 407 ने टक्कर मारीः दो युवक गंभीर घायल, तड़पते रहे नही पहुंची एंबुलेंस,

निजी वाहन से ले गए भोपाल, दोनों घायल सिलवानी निवासी

रायसेन । मंगलवार की रात करीब 8 बजे भोपाल रोड स्थित खरबई घाटी पर एक तेज रफ्तार 407 मिनी ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाटा 407 की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला पहिया टूटकर पीछे की ओर जा घुसा। यह घटना खरबई घाटी टोल टैक्स से महज एक किलोमीटर पहले हुई।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन आधे घंटे से अधिक समय तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। घायल युवक सड़क पर ही तड़पते रहे, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। सूचना मिलने पर खरबई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। बाद में दोनों घायलों को एक निजी वाहन से अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक का नाम आदित्य रघुवंशी और विकास निवासी सिलवानी नगर के महावीर कॉलोनी के बताए जा रहे हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button