लाडली उत्सव में मेधावी बालिकाओं का हुआ सम्मान

सिलवानी। शनिवार को जनपद पंचायत सभागार में लाडली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लाडली बालिकाओं द्वारा सरस्वती पूजन के साथ की गई। इसके बाद कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में तीन मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें स्नेहा धुर्वे (कक्षा 12वीं, मैथ), परी शर्मा (कक्षा 12वीं, मैथ-बायो, 88 प्रतिशत) तथा राशि गौर (कक्षा 12वीं, कॉमर्स, 75 प्रतिशत) शामिल हैं। इन छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम का संचालन सेक्टर पर्यवेक्षक सुरक्षा विश्वकर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थितजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक मानकुअर प्रजापति, मालती सेन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बालिकाओं के उत्साहवर्धन के साथ शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया गया।



