भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही पहले बोर्ड खरीदती थी अब सीट खरीद रही है : अजय पटेल

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास
सिलवानी। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को सिलवानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गांधी चबूतरा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन उपवास एवं सत्याग्रह किया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इस धरना-प्रदर्शन कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं विधायक देवेंद्र पटेल के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय पटेल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मीडिया से चर्चा करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय पटेल ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा पहले बोर्ड खरीदने का काम करती थी अब सीट खरीदने का काम कर रही है। लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। इसके खिलाफ जनता को आगे आना होगा और सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है और सत्याग्रह के माध्यम से जनता को लोकतंत्र बचाने का संदेश दिया गया है। अजय पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा रणनीति के तहत लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी राजा धर्मवीरसिंह, जिला उपाध्यक्ष वसीम खान, मंडलम अध्यक्ष बद्री विश्वकर्मा, राजीव रघुवंशी, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इमरान खान, गजेंद्र पटेल छींद पार्षद अजीम कुरैशी, मनोज शुक्ला, टिक्कू रघुवंशी, धर्मदास इमने, सुरजीत सिंह, संदीप गौर, दलसिंह पटेल, दौलत सिंह ठाकुर, जलील मंसूरी, हरिशंकर राय, मोतीलाल राय, रामप्रसाद साहू, भोले रघुवंशी, दुर्गेश लोधी मंसूर खान संजय पटेल अभय पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



