मध्य प्रदेशराजनीति

12 साल बेमिसाल–सेवा पखवाड़ा के तहत ग्रामीण जनसंवाद एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

सिलवानी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “12 साल बेमिसाल–सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा मंडल सिलवानी द्वारा ग्राम पंचायत जमनिया के ग्राम धौलपुर, शासकीय आईटीआई परिसर, वार्ड क्रमांक-01 आमापानी कॉलोनी सहित मंडल के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवी परिवारों से भेंट कर उनका सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू भाजपा नेता विभोर नायक, संदीप शर्मा पार्षद प्रदीप कुशवाहा ग्राम जमनिया सरपंच संजय तोमराम प्रेमनारायण पटेल, 167 बूथ अध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, राजेश यादव, ग्राम पंचायत बेगवाँ सरपंच कांता यादव, बूथ राजेश कुशवाहा, खमरीया मानपुर संतोष पाल, कमल नेता, चंदन यादव, सीताराम ठाकुर, रामस्वरूप, मनमोहन आदिवासी, रतनपूरी गोस्वामी, लखन चंदेल, नंदकिशोर साहू, महेश रघुवंशी, भगवतशरण साहू, नीरज साहू, सुरेंद्र रघुवंशी, सनथ कुमार गोर सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button