लोकतंत्र को कुचलना चाहती है मोदी-मोहन सरकार : करण सिंह चौहान

राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होना भाजपा का कूट रचित षड्यंत्र: कांग्रेस
रिटर्निंग ऑफिसर के मोबाइल कॉल्स की हो निष्पक्ष जांच*
भाजपा सरकार करा रही है कांग्रेस नेताओं के फोन टैप: करण सिंह चौहान
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । केंद्र की मोदी सरकार और मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार मिलकर देश से लोकतंत्र को पूरी तरह कुचलना चाहती हैं । कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया जाना किसी तकनीकी त्रुटि का परिणाम नहीं, बल्कि भाजपा सरकार द्वारा रचा गया एक कूट रचित राजनीतिक षड्यंत्र है ।
यह तीखा हमला जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व शहर व ग्रामीण अध्यक्ष तथा वर्तमान छिंदवाड़ा जिला प्रभारी करण सिंह चौहान ने बोला है ।
कटनी में जिला प्रभारी मनु मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई जिला समन्वय समिति की बैठक के बाद चर्चा करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए ।
*पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने निर्वाचन प्रक्रियाओं की निष्पक्षता पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए मांग की*
मध्य प्रदेश में राज्यसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त किए गए निर्वाचन अधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) के मोबाइल की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ।
इस बात का खुलासा होना जरूरी है कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान और उससे ठीक पहले उन्हें भाजपा के किन-किन बड़े नेताओं और मंत्रियों के फोन आए थे ।
पूर्व जिला अध्यक्ष ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा वर्तमान में भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस के नेताओं के फोन अवैध रूप से रिकॉर्ड (टैप) करवाए जा रहे हैं, जो निजता और लोकतंत्र पर सीधा हमला है ।
RSS पृष्ठभूमि के अधिकारियों से निष्पक्षता की उम्मीद नहीं करण सिंह चौहान ने कहा कि आज देश में संवैधानिक संस्थाएं गहरे संकट में हैं । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि और कट्टर विचारधारा से संबंध रखने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को जानबूझकर रिटर्निंग ऑफिसर (RO) बनाया जा रहा है । ऐसे अधिकारियों की पृष्ठभूमि की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, क्योंकि इनकी मौजूदगी में देश में कभी भी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं की जा सकती ।
पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान आक्रामक नजर आए उन्होंने कहा जब सुश्री मीनाक्षी नटराजन मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष थीं, तब मुझे उनके नेतृत्व में कटनी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष था उस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को धार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इंदौर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष थे को मीनाक्षी जी के साथ कार्य करने का गौरव प्राप्त हुआ था ।
सुश्री मीनाक्षी नटराजन बेहद ईमानदार, निष्ठावान और गांधीवादी मूल्यों पर चलने वाली देश की एक सशक्त महिला नेता हैं । भाजपा सरकार ने दुर्भावनापूर्वक उनका नामांकन रद्द करके न सिर्फ कांग्रेस को चोट पहुंचाई है, बल्कि देश की एक स्वाभिमानी महिला और नारी शक्ति का घोर अपमान किया है ।



