मध्य प्रदेश

नगर परिषद सिलवानी में नवागत सीएमओ राकेश मिश्रा ने संभाला कार्यभार

सिलवानी। नगर परिषद सिलवानी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ऋषिकांत यादव के स्थानांतरण के पश्चात नवपदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश मिश्रा ने गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार संभालने के बाद मिश्रा ने नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा परिषद के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली और चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, नगर की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागत सीएमओ का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर परिषद के विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button