मध्य प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महर्षि महेश योगी संस्थान करौंदी में योगाभ्यास, जनप्रतिनिधियों ने दिया स्वस्थ भारत का संदेश

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।  अंतरराष्ट्रीय 12वें योग दिवस के अवसर पर तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और जनविश्वास के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बड़वारा विधानसभा अंतर्गत मंडल उमरियापान के समीपस्थ करौंदी स्थित महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ आश्रम के विशाल ध्यानहाल परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया ।  जिसमें वेदपाठी ब्राह्मणों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया और नियमित योग अपनाने का संदेश दिया ।
कार्यक्रम में बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, आश्रम प्रभारी अरविंद सिंह, सहप्रभारी रतिभान सिंह, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, समाजसेवी कालूराम चौरसिया, संतोष दुबे, ज्ञानचंद चौरसिया, बृजेश पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया एवं गोविंद प्रताप सिंह, राजेश राजा चौरसिया, समाजसेवी राजेश ब्यौहार, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, सोशल मीडिया प्रभारी राकेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी, मंडल मंत्री दिनेश असाटी, अखिलेश नामदेव, यतींद्र गौतम, प्रदीप चौरसिया, नंदू नामदेव, विनोद साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने, मन को शांत रखने और विचारों में संतुलन स्थापित करने का श्रेष्ठ साधन है । पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में उमरियापान स्थित सरस्वती विधालय में भी योग दिवस मनाया गया।  समिति सदस्यों सहित लोगों ने योग क्रियाओं का अभ्यास किया ।  कार्यक्रम में रामकृष्ण दीक्षित, कालूराम चौरसिया, अमित दीक्षित, अज्जू चौरसिया, सुशील चौरसिया आदि उपस्थित रहे  । सभी उपस्थित लोगों ने नियमित रूप से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा “स्वस्थ भारत, सशक्त भारत” के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया ।

Related Articles

Back to top button