मध्य प्रदेशराजनीति

गोपालपुर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी मंडल के ग्राम गोपालपुर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया । कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को स्मरण किया ।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, सरपंच अर्चना प्रवीण तिवारी, मंडल महामंत्री सदन तिवारी एवं मंडल उपाध्यक्ष अरविंद तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया । उन्होंने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के सिद्धांत को लेकर संघर्ष किया और राष्ट्र की एकता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया । उनके आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा और समर्पण की प्रेरणा प्रदान करते हैं ।
वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन, कृष्ण कुमार वाघमारे, चन्द्रशेखर पटेल, शिवदास पटेल, कपिल लाड़, संतोष लाड़, व्यासी काल, बलिराम काल, दमन सिंह, मनबोध तिवारी सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button