पर्यावरणमध्य प्रदेश
मानसून की आमद से किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

सिलवानी। क्षेत्र में मानसून की
सक्रियता के साथ अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। लंबे समय से गर्मी और बारिश की प्रतीक्षा कर रहे किसानों को अब राहत मिली है। बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य तेज हो गया है। क्षेत्र में हुई वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से सोयाबीन, मक्का तथा अन्य खरीफ फसलों को लाभ मिलेगा। वहीं ग्रामीणों ने मानसून की पहली अच्छी बारिश का स्वागत किया और इसे कृषि के लिए शुभ संकेत बताया। मौसम सुहावना होने से आमजन भी राहत महसूस कर रहे हैं। किसानों को उम्मीद है कि इस वर्ष अच्छी वर्षा होने पर फसल उत्पादन बेहतर रहेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।



