भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद का उमरियापान में भव्य स्वागत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद के प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल उमरियापान के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं भगवा पट्टा ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की ।
इस अवसर पर प्रदेश संयोजक श्याम निषाद ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती, जनसंपर्क बढ़ाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया ।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, पूर्व सरपंच जगन्नाथ मांझी, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद आशाटी, प्रदीप चौरसिया, कार्यालय मंत्री दिनेश आशाटी, सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश नामदेव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वैभव चौरसिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया, कौशल बर्मन, प्रेम मांझी, मुन्नू गौतम, रामविशाल विश्वकर्मा, दीनू बर्मन, सिल्लू बर्मन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



