मध्य प्रदेश

चांदोनी नाले में मिले युवक के शव की शिनाख्त सचिन कुशवाहा के रूप में हुई

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शनिवार को ग़ैरतगंज तहसील के ग्राम चांदोनी के पास चांदोनी नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी।
पुलिस ने ग्रामवासियों द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पंचनामा उपरांत शव पोस्टमार्टम कराकर छानबीन शुरू कर दी थी।
जिसकी आज बेगमगंज निवासी सचिन कुशवाहा 20 वर्ष के रूप में पहचान होने पर परिजनों को बुलाया तो उन्होंने सचिन कुशवाहा की शिनाख्त कर ली।
एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने बताया कि चांदोनी गांव के पास नाले में शनिवार को एक युवक का शव मिला था।
जिसकी पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही थी ।
आज उसकी शिनाख्त बेगमगंज निवासी सचिन कुशवाहा 20 वर्ष पिता कैलाश कुशवाहा महादेवपुरा बेगमगंज के रूप में हुई है।
परिजनों को सूचित कर मृतक की पहचान कराई गई जिन्होंने सचिन कुशवाहा का शव होना बताया है।
मृतक युवक मजदूरी करता था और उसके पिता कैलाश कुशवाहा भी पुराना बस स्टैंड पर एक नाश्ते की दुकान पर मजदूरी करते हैं जिन्होंने अपने पुत्र होना स्वीकार करते हुए बताया कि उनके 3 पुत्र और 2 पुत्रियां है। ये सबसे बड़ा था और सड़क पर मजदूरी करता था।
बेगमगंज में काम नहीं मिलने का बोलकर काम की तलाश में तीन पहले गुरुवार को भोपाल जाने का कहकर घर से निकला था।
कैलाश कुशवाहा अत्यंत गरीब है, उसका एक छोटा पुत्र भी मजदूरी करता है और बामुश्किल उनके परिवार का गुजारा जो पाता है।
पिता कैलाश ने बताया कि उनका पुत्र सचिन कुशवाहा भी शराब पीने का आदि था। शायद मित्रों के साथ वहां पर चला गया हो। पुलिस को घटनास्थल पर नाले के पास शराब की खाली बोतलें एवं नमकीन पैकेट के रैपर भी पड़े हुए मिले हैं।
पुलिस को ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि नाले के पास इस स्थान पर युवकों की टोलियां प्रतिदिन बैठकर शराब पीती हैं। संभवत यह भी अपने मित्रों के साथ शराब पार्टी कर रहा हो और इस बीच नाले में नशे की हालत में गिर गया हो या आत्महत्या की हो ये जांच का विषय है क्योंकि शरीर पर किसी प्रकार के कोई चोट के निशान नहीं है। इसलिए पुलिस फिलहाल हादसा या आत्महत्या मानकर चल रही है और सभी बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है। मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button