सौजनी धाम रोड पर उपराष्ट्रपति के पत्र के बाद भी विभाग कोई प्रगति नहीं

सिलवानी। सिलवानी नूरपुरा- नीगरी सौजनी धाम रोड में नीगरी नदी पर रिपटा के स्थान पर बड़ा पुल लोक निर्माण विभाग म.प्र. शासन से स्वीकृत कराये जाने, रोड का पुनः डामरीकरण कराये जाने एवं नीगरी से सौजनी रोड की दोनों ओर चौड़ा एवं ऊंचा करते हुये, दोनो ओर की साइडे (पटरी) बनवाये जाने के सबंध में ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि उपराष्ट्रपति सचिवालय कार्यालय नई दिल्ली का पत्र क्रमांक फाइल संख्या उ. रा. सं./18/01/2025 (ह)-प्रशासन दिनांक 01 मई 2025 एवं मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग मंत्रालय के पत्र क्रमांक 3169465/2025/19/यो दिनांक 22-08-2025 उपरोक्त संदर्भित पत्रो के परिपालन में मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग मंत्रालय द्वारा प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग, निर्माण भवन, भोपाल, मुख्य अभियंता, (भोपाल परि.) लोक निर्माण विभाग भोपाल, मुख्य अभियंता, (सेतु परि.) लोक निर्माण विभाग भोपाल को इस आशय के साथ निर्देशित किया गया कि उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा प्रदत्त पत्र के परिपालन में सिलवानी-नूरपुरा-नीगरी- सोजनी धाम रोड में नीगरी नदी पर रिपटा के स्थान पर बड़ा पुल लोक निर्माण विभाग म.प्र. शासन से स्वीकृत कराये जाने, रोड का पुनः डामरीकरण कराये जाने एवं नीगरी से सौजनी रोड की दोनो ओर चौड़ा एवं ऊंचा करते हुये, दोनो ओर की साइडेर्डे (पटरी) बनवाये जाने के सबंध में मध्यप्रदेश शासन को प्रतिवेदन प्रस्ताव भिजवाने हेतु अनुरोध किया गया है।
परन्तु अभी तक उक्त उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार कोई कार्यवाही मध्यप्रदेश शासन द्वारा नहीं की गई है। सिलवानी-नूरपुरा-नीगरी- सौजनी धाम सड़क का निर्माण मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग संभाग रायसेन एवं लोक निर्माण विभाग उपसंभाग सिलवानी द्वारा किया गया है, वर्तमान कार्यों के सबंध में जब विभाग से जानकारी मांगी जाती है तो विभाग द्वारा ऐसी जानकारी अपने विभाग में ऊपर दी है कि अभी सड़क गारंटी में है जबकि मौका स्थल पर लगे हुये बोर्ड में स्पष्ट लिखा है कि कार्य पूर्णतः तिथि दिनांक 07-01-2019 से कार्य की गारंटी 5 वर्ष होगी, जो कि अवधि 7-01-2024 को पूर्ण हो चुकी है। इस प्रकार वरिष्ठ कार्यालय को गुमराह किया जा रहा है और गलत जानकारी दी जा रही है।
उक्त सिलवानी- नूरपुरा- नीगरी-सौजनी धाम सड़क पर वार्ड 12 (नूरपुरा) में रोड के दोनो ओर आमजन बिजली की डी.पी. से डोरी डाले हुये जिससे रास्ते पर आवागमन में परेशानी हो रही है और करंट का भी डर बना रहता है। डोरीयो के कारण स्कूल बसों के आवागमन में भी परेशानी होती है और स्कूल बस सहित बड़े वाहनो के निकलने में परेशानी हो रही है। रोड निर्माण से पूर्व इन्हे हटाया जावे।
ग्रामीणों ने मांग की है कि जनहित में उक्त कार्य को प्राथमिकता से कराया जाए।



