मध्य प्रदेश

पटवारियों की कलमबंद हड़ताल दूसरे दिन भी जारी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

सिलवानी। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर तहसील सिलवानी एवं बम्होरी के समस्त पटवारी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी पुराने तहसील कार्यालय भवन में कलमबंद हड़ताल पर बैठे रहे। हड़ताल के दौरान पटवारियों ने शासन के प्रति नाराजगी जताते हुए मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।
पटवारी संघ की प्रमुख मांगों में कैडर रिव्यू, पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान, नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा, जज प्रोटेक्शन एक्ट में पटवारियों को शामिल करना, लंबित वित्तीय भुगतानों का निराकरण तथा संघ पदाधिकारियों के स्थानांतरण संबंधी समस्याओं का समाधान शामिल है।
इस संबंध में पटवारियों ने तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
हड़ताल में तहसील अध्यक्ष दीनदयाल नरवरिया, गजेंद्र लोधी, पर्वत सिंह, सुशील मिश्रा, सुरेंद्र ठाकुर, दीवान सिंह, संजय सिंह, विमला सोनम सहित तहसील सिलवानी एवं बम्होरी के सभी पटवारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button