मध्य प्रदेश
चौरसिया समाज की बैठक संपन्न

मंडीदीप । आगामी पर्वों की श्रृंखला में 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी पर्व चौरसिया दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए चौरसिया समाज मंडीदीप की बैठक का आयोजन में किया गया। बैठक में सामाजिक संगठन की चर्चा के साथ चौरसिया दिवस धूमधाम से मनाने को लेकर रूपरेखा बनाई गई।बैठक में अनिल चौरसिया, संदीप चौरसिया, डॉ. संगीता चौरसिया, राजकुमार चौरसिया, रामभूषण चौरसिया, राजा जी, राहुल चौरसिया सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चौरसिया बंधु उपस्थित हुए।



