मध्य प्रदेशराजनीति

सदस्यता अभियान एवं आगामी जिला युवती सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ हुई विस्तृत चर्चा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला कटनी के जिला संयोजक संजय कुशवाहा का उमरियापान क्षेत्र में प्रवास हुआ । प्रवास के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों से संपर्क कर संगठन के सदस्यता अभियान में सहभागिता की तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया ।
इस अवसर पर आगामी दिनों में आयोजित होने वाले जिला युवती सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई । सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विद्यार्थी संपर्क, युवतियों की सहभागिता, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा विभिन्न दायित्वों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया ।
जिला संयोजक संजय कुशवाहा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के हितों और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रबोध, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए निरंतर कार्य करता है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक विद्यार्थियों से संपर्क कर संगठन के विचार एवं गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया ।
उन्होंने कहा कि आगामी समय में उमरियापान एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्यार्थी संपर्क, सदस्यता अभियान तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति दी जाएगी । कार्यकर्ताओं से नियमित संपर्क एवं सक्रिय सहभागिता के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई ।
प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों से संपर्क किया तथा उन्हें विद्यार्थी परिषद की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी । युवाओं एवं विद्यार्थियों में संगठनात्मक सहभागिता को बढ़ाने तथा सामाजिक विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर भी विचार साझा किए गए ।
इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अतुल गर्ग , जिला खेलो भारत प्रमुख अंशिका लखेरा , कटनी नगर खेलो भारत प्रमुख अंशुल गोस्वामी , खुशी चौरसिया , प्रिंस तिवारी, मानसी दीक्षित , अभयराज लखेरा, आयुष त्रिपाठी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button