मध्य प्रदेश

खमतरा-कुंडम मार्ग के विकास की उम्मीद जागी, विधायक ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी का माना आभार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान।  बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के खमतरा-कुंडम मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग/हाईवे के रूप में विकसित किए जाने की मांग को लेकर विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा केंद्रीय सड़क पमरिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भेजे गए पत्र पर कार्रवाई आगे बढ़ी है ।
विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने 24 अगस्त 2026 को पत्र भेजकर खमतरा-कुंडम के लगभग 40 किलोमीटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग/हाईवे के रूप में विकसित करने का अनुरोध किया था ।  इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 10 सितंबर 2026 को पत्र जारी कर बताया कि विधायक का पत्र संबंधित अधिकारी को भेज दिया गया है ।
इस पर विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है ।  उन्होंने कहा कि क्षेत्र के महत्वपूर्ण मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित करने की दिशा में पत्र को संबंधित अधिकारी को भेजा जाना क्षेत्रवासियों की मांग को आगे बढ़ाने वाला कदम है ।
*सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने दी जानकारी*
इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने बताया कि विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा क्षेत्र की सड़क संबंधी मांग को गंभीरता से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के समक्ष रखा गया है । उन्होंने कहा कि खमतरा-कुंडम मार्ग के विकास से क्षेत्र के आवागमन और सड़क संपर्क को लेकर लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है ।

Related Articles

Back to top button