मध्य प्रदेश

बीएसएफ में चयनित राहुल ककोडिया का पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने किया सम्मान

सिलवानी। आदिवासी अंचल के ग्राम पोनार निवासी कैलाश आदिवासी के सुपुत्र राहुल ककोडिया का सीमा सुरक्षा बल (BSF) में चयन होने पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने उनके निवास पहुंचकर स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने राहुल ककोडिया को चयन पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल के युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर देश की महत्वपूर्ण सेवाओं में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
राहुल ककोडिया के बीएसएफ में चयन से परिवार एवं ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है। उपस्थित लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं ग्रामवासियों ने आशा व्यक्त की कि वे सीमा सुरक्षा बल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र की सेवा करेंगे।
इस अवसर जिला पंचायत सदस्य राकेश उईक एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button