जिला पंचायत सदस्य ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से की चर्चा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्वनी गौतम उपस्थित रहे ।
भेंट के दौरान जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के प्रवास के लिए आमंत्रित किया । साथ ही क्षेत्र की विभिन्न विकास संबंधी समस्याओं और जनहित के मुद्दों से उन्हें अवगत कराया ।
उन्होंने सगमा पुल, अतरसुमा से सिलौंडी कॉलेज मार्ग, सिलौंडी से अमेहटा मार्ग तथा मझंगवा से छीतापाल मार्ग पर पुल निर्माण की आवश्यकता को लेकर ध्यान आकर्षित कराया । इसके अलावा भारत के केंद्र बिंदु करौंदी में विकास कार्यों को गति देने तथा किसानों की सुविधा के लिए ढीमरखेड़ा में जल्द से जल्द डबल लॉक खाद केंद्र की स्थापना कराने का आग्रह किया ।
जिला पंचायत सदस्य ने क्षेत्र की इन मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध करते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात रखी ।



