मध्य प्रदेश
बेगमगंज की बेटी ने किया नाम रोशन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के कर्मचारी नेता एवं समाजसेवी अलका महेन्द्रपाल सिंह यादव की होनहार बेटी ने ऑल इंडिया आयुष ग्रेजुएट इन्ड्रेन्स टेस्ट ( एआईएपीजीईटी ) 2026 में डॉ. कृति यादव ने जनरल केटगरी में 70 वी. रैंक एवं ऑल इंडिया रैंक 196 हासिल कर नगर एवं क्षेत्र का नाम रौशन किया है।
इस उपलब्धि पर नगर के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं शुभचिंतकों एवं समाजसेवियों द्वारा क्षेत्र का गौरव बढाने वाली होनहार बेटी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए हार्दिक बधाई दी एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं ।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व डॉ. कीर्ति यादव द्वारा बीएएमएस की परीक्षा में पंडित खुशी लाल आयुर्वैदिक महाविद्यालय भोपाल से द्वितीय रैंक हासिल की थी।



