क्राइम

कार से 7 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

सिलवानी। सागर-सिलवानी मार्ग पर गुरुवार देर रात पुलिस ने टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए एक अल्टो कार से देशी शराब की सात पेटियां जब्त की हैं। पुलिस ने कार चालक और उसके एक साथी को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर एक अल्टो कार क्रमांक MP04 CN3585 को रोका। इसके बाद कार की तलाशी ली गई, जिसमें पिछली सीट और डिक्की से देशी शराब की सात पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया।
पूछताछ के दौरान कार चालक और उसके साथी ने पुलिस को बताया कि वे उक्त शराब सियरमऊ स्थित दुकान से लेकर आ रहे थे। इसके बाद पुलिस डायल-112 वाहन की मदद से दोनों आरोपियों और कार को थाने ले आई।
फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button