क्राइम

कार की टक्कर से बाइक सवार तीनों की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी। एसएच-15 फोरलेन निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही फिर जानलेवा साबित हुई। मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:45 बजे नानफोन पेट्रोल पंप के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
बकतरा से अपने परिचितों को अमरावदकलां छोड़ने जा रहे बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। दो की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीसरे ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। बाद में तीनों की मौत की पुष्टि हो गई।
मृतकों में नरेश राय पिता गोरेलाल, उम्र 50 वर्ष, ताराबाई राय कमलेश चौहान, नकतरा ।
बताया गया है कि इनमें एक मृतक बकतरा के निवासी हैं, जबकि दो अमरावद के निवासी हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन का काम चलने के कारण सड़क कहीं बनी है, कहीं पुरानी सड़क पर ही वाहन चल रहे हैं, लेकिन निर्माण स्थल पर कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाया गया है। इसी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button