पलोहा में किसानों को खेत बचाने किया प्रशिक्षित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कृषि विभाग द्वारा कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेशानुसार व उपसंचालक कृषि एवं एसडीएम प्रियंका भलावी के निर्देशन में ग्राम पंचायत पलोहा में कृषि विभाग द्वारा ‘खेत बचाओ अभियान’ एवं पराली प्रबंधन के तहत ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों डॉ. नारायण पाल एवं डॉ. अविनाश दास ने किसानों को नरवाई प्रबंधन (खेत में आग लगाने के बजाय फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाकर सड़ाने, जिससे मिट्टी के मित्र कीट बचे रहें और उपजाऊ क्षमता बढ़े) और संतुलित उर्वरक उपयोग (मिट्टी परीक्षण के आधार पर सिर्फ जरूरत के हिसाब से यूरिया/ डीएपी का उपयोग करने और जैविक खाद को बढ़ावा देने) के बारे में विस्तार से बताते हुए कहाकि यदि खेतों की उर्वरता सदैव बनाए रखना है।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी डीके नायक , रमाकांत दुबे कृषि विस्तार अधिकारी एवम् मृदा कृषि विज्ञान केंद्र भोपाल से आए कृषि वैज्ञानिक डॉ. नारायण पाल डॉ. अविनाश दास उपस्थिति रहे।
ग्राम चौपाल कार्यक्रम दिनांक 22 अक्टूबर 2026 से 30 नंम्बर 20 26 तक निर्धारित है जो प्रतिदिन पंचायतों में चलाया जा रहा है।
कृषि विकास अधिकारी डीके नायक ने बताया कि कार्यक्रम में कृषकों को विकास प्रणाली एवं व्हाट्सएप, बलराम एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन बुक करने की प्रक्रिया के विषय में जानकारी दी जा रहा है । ग्राम पंचायत संख्या 65 बेगमगंज कुल 66 जगह खेत बचाओ अभियान एवं पराली प्रबंधन कार्यक्रम चलेगा।



